Mon. Oct 19th, 2026
20231225_164043

अजमेर। रविवार देर रात ब्यावर रोड दोराई रेलवे फाटक के पास निर्माणधीन आरओबी के पिलर से तेज रफ्तार कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार में सवार रामगंज न्यूज चंद्र नगर कॉलोनी निवासी अंकित शर्मा, पुराना ब्यावर के राजू मेघवाल, रामगंज प्रेम नगर नई बस्ती निवासी भवनेश, अभिमन्यु उर्फ मोंटी, ब्यावर रोड न्यू चंद्र नगर निवासी सुरेंद्र सिंह गंभीर घायल हो गए। राहगिरो की मदद से घायलों को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सुरेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई।जबकि अंकित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। घायल भुवनेश अभिमन्यु राजू का उपचार किया जा रहा है। सोर्स पत्रिका 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *