अजमेर, 22 दिसम्बर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को गीता जयंती पर अपने निवास पर संतों का सत्कार किया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों से संत पधारे। इन संतो का शॉल एवं माला पहनाकर इनका सम्मान किया गया। इसके पश्चात इन सभी संतो को भोजन करवाया गया।
इस अवसर पर चित्रकूट धाम के उपासक पाठक जी, राजगढ़ धाम के उपासक चंपालाल जी महराज, नोसर माता मंदिर के महंत रामा कृष्ण देव जी, आचार्य रवि शंकर जी महाराज निंबार्ककोट खाईलैंड, स्वरूप दास जी महाराज ईश्वर मनोहर दरबार अजय नगर, नारायण दास जी महाराज प्रेम प्रकाश आश्रम आदर्श नगर, फतन दास जी महाराज जतोइ दरबार नगीना बाग, साधुराम जी महाराज आनंदपुर दरबार वैशाली नगर, विषम दास जी महाराज हाथीराम दरबार, ब्रह्म प्रकाश जी महाराज गणेश मंदिर आगरा गेट, चंद्रस्वरूप जी महाराज बालाजी मंदिर होली धड़ा, पंडित बाबूलाल जी महाराज राजेश्वर मंदिर कोतवाली, पंडित सुनील जी जागेश्वर महादेव मंदिर घी मंडी, भाग सिंह जी भेरू मंदिर काजीपुरा, पंडित विनोद जी शर्मा कोटेश्वर महादेव मंदिर हाथी खेड़ा एवं मदन जी महाराज चामुंडा माता मंदिर सहित कई मंदिरों के संत उपस्थि्त रहे।
नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति
22 दिसम्बर 2023, 10:12 PM
मुख्यमंत्री ने ली 58 वें पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक —प्रतिनिधियों को मिले राजस्थान की महान आतिथ्य परंपराओं का अनुभव —सुरक्षा व्यवस्था हो चाक चौबंद: मुख्यमंत्री
22 दिसम्बर 2023, 10:03 PM
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक— राज्य के प्रत्येक नागरिक को मिले उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं : मुख्यमंत्री -आमजन के साथ करें संवेदनशील व्यवहार
22 दिसम्बर 2023, 08:58 PM
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन 24 को
जानकारी
वेबसाइट दर्शक: 4799979
अंतिम अपडेट : 22 दिसम्बर 2023, 10:12 PM
उपयोगी लिंक
जन सूचना पोर्टल
राजस्थान सम्पर्क
मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्थान सरकार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान
नियम व शर्तेंसाइट मैपस्क्रीन रीडर एक्सेसअभिगम्यता विवरणवेबसाइट नीति
नोडल अधिकारी
नोडल अधिकारी: श्री अरुण कुमार जोशी
पद : अतिरिक्त निदेशक (सूजस)
मोबाइल नंबर : 9610409010
ईमेल: dpr-comp-rj[at]nic[dot]in
Rajasthan Government
सुजस मोबाइल ऐप