Mon. Oct 19th, 2026

अजमेर, 22 दिसम्बर। कॉस्टेबल भर्ती 2023 अजमेर की शारीरिक दक्षता एवं मापतौल परीक्षा ग्रुप केन्द्र -प्रथम, सीआरपीएफ ग्राउण्ड, गुलाबबाडी रोड़ पर 30 दिसम्बर को प्रातः 6 बजे से आयोजित की जाएगी। दक्षता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र वैबसाईट www.police.rajasthan.gov.in एवं https://recruitment2.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र इस वेबसाईट से अपनी शारीरिक दक्षता परीक्षा के एक सप्ताह पूर्व प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। मूल प्रमाण पत्रों एवं उसकी स्व-प्रमाणित प्रति तथा राजकीय चिकित्सा द्वारा जारी आरोग्य एवं फिटनेस प्रमाण पत्र एवं प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए निर्धारित तिथि एवं समय पर ग्रुप केन्द्र प्रथम सीआरपीएफ ग्राउण्ड, गुलाबबाडी रोड अजमेर में उपस्थिति देना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *