Mon. Oct 19th, 2026
20231222_201643

अजमेर, 22 दिसम्बर। जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने शुक्रवार को उर्स मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी विभागों को समय से पूर्व मेले की तैयारी पूरे करने के निर्देश दिए हैं।

जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के साथ उर्स मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह एवं मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट की दृष्टि से उचित कार्यवाही तुरंत शुरू कर दें। कायड और मेला क्षेत्र तक पुलिस की सम्पूर्ण व्यवस्था रहे। ट्रैफिक की दृष्टि से भी पूरा जाब्ता तैनात किया जाए।

इसी तरह नगर निगम अपने से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। साफ-सफाई एवं लावारिस पशुओं की धरपकड़ की जाए ताकि मेला क्षेत्र में किसी तरह का व्यवधान नही हो। टाटा पॉवर को निर्देशित किया गया कि झूलते तारों को उंचा किया जाए। विद्युत आपूर्ति से संबंधित सभी कामकाज अद्यतन रखा जाए। इसी तरह केबल, टेलीफोन व अन्य तार भी उंचे किए जाएंगे।

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि दरगाह शरीफ आसपास सुरक्षा की दृष्टि से भी सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बना कर काम करें। इसी तरह अन्य विभागों को भी समय पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति

22 दिसम्बर 2023, 08:12 PM

गीता जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *