Mon. Oct 19th, 2026

अजमेर, 22 दिसम्बर। वित्तीय वर्ष 2024-25 में सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों की बीमा पॉलिसी एक अप्रेल 2024 को परिपक्व हो रही है। समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में सेवानिवृत्त होने वाले बीमेदारों से अनुरोध है कि आपका बीमा स्वत्व दावा प्रपत्र के समस्त दस्तावेज बीमा पॉलिसी, बीमा पास बुक, पदस्थान विवरण व अन्य दस्तावेज ई-वेग में अपलोड कर दावा प्रपत्र ऑनलाईन सबमिट 15 जनवरी 2024 तक कर सकते हैं। एक अप्रेल 2024 के पश्चात इन प्रकरणों में किसी भी प्रकार का बोनस एवं ब्याज देय नहीं होगा। राज्य सरकार के मेडिकल ऑफिसर जिनकी सेवानिवृति आयु 60 से 62 एवं 65 वर्ष कर दी गई है, उनकी पॉलिसी की परिपक्वता तिथि स्वत्व ही 62 एवं 65 वर्ष ही रहेगी। कर्मचारियों को परिपक्वता दावा भुगतान दिनांक एक अप्रेल 2026 एवं एक अप्रेल 2029 में किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *