Wed. Sep 2nd, 2026
20231106_193254

अजमेर। नसीराबाद में नांदला मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार पलटने से एक युवक की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक ग्राम खरवा, हाल ब्यावर निवासी भव्यराज उर्फ सुनील (21) संपत राज का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस हादसे को लेकर जांच मे जुटी है।जानकारी के अनुसार मृतक भव्य राज अपने साथी के साथ कार में नसीराबाद की तरफ आ रहा था इसी समय नांदला नसीराबाद मार्ग पर तेज रफ्तार पर कार तेजी से पलट गई। जिसके कारण वह हादसे का शिकार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *