Sun. Oct 18th, 2026
20231029_130100

अजमेर। टोंक स्थित क्षेत्र बहीर इलाके में स्थित मदरसे में रस्सी का फंदा लगाकर एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। इसकी सूiचना मिलने के बाद कोतवाल जीतेंद्र सिंह चारण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्र को फंदे से उतारा। व सआदत अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। निवाई निवासी छात्र मोहम्मद अरशद (12 )पुत्र अब्दुल 3 साल से बहीर स्थित मदरसा एहसान उल उलूल में रहकर कक्षा 6 में पढ़ता था। बाथरूम जाने की बात कह कर काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा। इस पर उसे आवाज लगाई गई। तो उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इस पर मदरसे में मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। व पुलिस ने जाच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *