Mon. Apr 20th, 2026
20231014_055612

ब्यावर जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। और आरोपियों के कब्जे से 7 बाइक भी जप्त की है। जानकारी के अनुसार जिला स्पेशल टीम के कांस्टेबल भवानी सिंह को पिछले कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी। कि शहर में हो रही बाइक चोरी में सूरज पॉल गेट के बाहर चाय की दुकान चलाने वाले  एक युवक चौहान कॉलोनी निवासी हीरालाल साहू की भूमिका संदिग्ध है। जिस पर उन्होंने नजर रखना शुरू किया। युवक के पास तीन दिनों में अलग-अलग बाइक दिखने पर पुलिस का संदेह और बढ़ गया। जिस पर हीरालाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तो पूरा मामला खुल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *