अजमेर। हॉस्पिटल की पार्किंग में तय दर से ज्यादा पैसे मांगे जाने पर आप इसकी शिकायत सीधे हॉस्पिटल की हेल्प डेस्क पर कर सकते हैं। तय शुल्क से अधिक वसूली होने पर मरीज या उनके परिजन अस्पताल की हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अधिक पैसे वसूलने की शिकायत सही पाए जाने पर पार्किंग ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने का प्रावधान है। पसरिसर में संचालित पार्किंग स्थलों पर वाहन के अनुसार रेट लिस्ट लगाई गई है, और सीनियर सिटीजन के लिए पार्किंग फ्री है।