Thu. Nov 26th, 2026
IMG_20261126_184913

 

अजमेर, 26 नवम्बर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी शुक्रवार, 27 नवम्बर को अजमेर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार श्री देवनानी प्रातः 10.30 बजे लोहागल रोड स्थित आर्यन कॉलेज पर आयोजित शब्दोत्सव-2026 एवं 20वीं वार्षिक पुस्तक प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात श्री देवनानी सायं 5 बजे भैरूवाड़ा तिराहा माकड़वाली रोड पर आयोजित कार्यक्रम में भैरूवाड़ा से माकड़वाली होते हुए नागौर हाईवे तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे।

 

श्री देवनानी शनिवार, 28 नवम्बर को प्रातः 9.30 बजे पंचौली चौराहा रामनगर पर आयोजित कार्यक्रम में पंचौली चौराहे से लक्ष्मी पैलेस तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार श्री देवनानी रविवार, 29 नवम्बर को प्रातः जयपुर के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *