Sun. Nov 15th, 2026
IMG_20261115_142308

अजमेर। अजमेर पुलिस द्वारा पुष्कर मेला के चलते 15 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन और नई यातायात व्यवस्था लागू की गई है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुगम आवाजाही के लिए मारवाड़ बस स्टैंड आगामी 3 दिनों (15 से 17 नवंबर) के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। पुष्कर आने-जाने वाली सभी प्राइवेट और राजस्थान रोडवेज की बसों को अजमेर पुलिस द्वारा निर्धारित किए गए वैकल्पिक एवं नए रास्तों से ही संचालित किया जाएगा।  अजमेर, नागौर, पीसांगन और देवनगर रोड सहित विभिन्न दिशाओं से पुष्कर आने वाली बसों के लिए विशेष रूट चार्ट जारी किए गए हैं। मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए अजमेर सहित 12 शहरों के डिपो से रोडवेज की 100 से अधिक अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *