अजमेर। झालावाड़ जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के तलियाखेड़ी गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां घर के बाहर रंगोली बना रहे 7 वर्षीय मासूम बच्चे बनवारी को शराब के नशे में धुत बाइक सवार ने कई मीटर तक घसीट दिया। बच्चा अपनी दादी के साथ घर के बाहर रंगोली बना रहा था, तभी नशे में बाइक चला रहे युवक ने उसे चपेट में ले लिया। बच्चे को बचाने दौड़ी उसकी चाची भी बाइक के साथ घिसटकर घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल बच्चे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।