Fri. Oct 30th, 2026
IMG_20261030_145836

अजमेर। अजमेर शहर में 26 अक्टूबर 2026 की रात को एक 20 वर्षीय युवती के बिना बताए। घर से निकल गई। युवती की मां एक कॉलेज में प्राइवेट नौकरी करती हैं। 26 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे जब वह अपनी ड्यूटी पर गईं। तब बेटी घर पर ही थी। अगले दिन 27 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे जब मां वापस घर लौटीं।तो बेटी गायब थी। युवती अपने साथ अपने जरूरी दस्तावेज (कागजात), कपड़े और अपना मोबाइल फोन भी लेकर गई है। घटना के बाद से ही युवती का मोबाइल नंबर लगातार बंद (Switch Off) आ रहा है। परिजनों ने अपनी तरफ से रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने अलवर गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए युवती की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *