Mon. Oct 26th, 2026
IMG_20261023_140823

अजमेर। अजमेर रेलवे स्टेशन से 16 साल पहले लापता हुए दो बच्चों इमरान और उस्मान की तलाश के लिए जीआरपी (GRP) ने पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद ली है। इमरान और उस्मान करीब 16 साल पहले अजमेर रेलवे स्टेशन से लापता हो गए थे। जब वे खोए थे। तब इमरान की उम्र 8 साल और उस्मान की उम्र 5 साल थी। अब AI तकनीक के जरिए बचपन की तस्वीरों से तैयार किए गए संभावित चेहरों के अनुसार, इमरान की उम्र करीब 23 साल और उस्मान की उम्र करीब 17 साल हो चुकी है। जीआरपी ने बचपन की और AI द्वारा बनाई गई वर्तमान संभावित तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। तथा आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इनके बारे में कोई जानकारी मिले। तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *