अजमेर। अजमेर शहर के आदर्श नगर के नसीराबाद रोड पर चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों (एक स्टेशनरी और एक चाय की दुकान) के ताले तोड़कर नकदी और सामान चुरा लिया। एक स्टेशनरी की दुकान और एक चाय की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपए का सामान और नकदी पार कर दी। एक दुकान से संचालक की बेटी की गुल्लक भी चुरा ली गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।