Fri. Oct 16th, 2026
IMG_20261012_191739

 

       अजमेर, 12 अक्टूबर। उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की सहायक नियंत्राक भावना दयाल ने बताया कि अभियान के अंतर्गत सोमवार को अजमेर शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों जैसे मदार गेट स्थित विमला मार्केट एवं मेहता मार्केट की विभिन्न मेडिकल दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से मेडिकल उपकरणों की बिक्री में विधिक नियमों की पालना की जांच की गई। मेडिकल उपकरणों व संबंधित डिवाइसेज पर निर्धारित घोषणाएं, विक्रय मूल्य तथा अन्य आवश्यक विधिक माप विज्ञान संबंधी प्रावधानों का परीक्षण किया गया। 

        उन्होंने बताया कि श्रीनाथ मेडिकल, राजस्थान आयुर्वेद, कुणाल फार्मा, प्रकाश मेडिकल, पुरोहित मेडिकल, अमित एजेंसी, डी.जे. डिस्ट्रीब्यूटर, मेडिसिन सेंटर आदि दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान सभी प्रतिष्ठानों पर विभागीय निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सभी प्रतिष्ठानों को पैकेज कमोडिटी नियम 2011 एवं विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की पालना करने के लिए पाबंद किया गया है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *