Tue. Oct 6th, 2026
IMG_20261004_152334

अजमेर। RPSC एसआई (उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर) भर्ती-2025 के प्रथम चरण के इंटरव्यू 5 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) के बाद कुल 4,019 अभ्यर्थियों को इस चरण के साक्षात्कार के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। यह भर्ती कुल 1,076 पदों के लिए हो रही है। योग्य अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार के समय उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड, मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) और सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों व उनकी फोटोकॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *