अजमेर। अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा करने वाले महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन सिंह परमार को पाकिस्तान के नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें इस कानूनी मामले से पीछे हटने की चेतावनी दी है। और ऐसा न करने पर परिवार के सदस्य को जान से मारने की धमकी दी है। फोन करने वाले ने पाकिस्तानी कोड वाले नंबर से संपर्क कर राजवर्धन सिंह परमार को केस वापस लेने के लिए कहा। अदालत में अजमेर शरीफ दरगाह के स्थान पर पूर्व में शिव मंदिर होने का दावा करने वाली याचिकाएं दाखिल की गई हैं। जिस पर कानूनी सुनवाई जारी है।