अजमेर। विदेशी महिला पर्यटक से अभद्रता के वायरल वीडियो पर अजमेर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।डंपिंग यार्ड में इजरायली महिला पर्यटक के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू की। तकनीकी एवं आसूचना तंत्र के जरिए आरोपियों की पहचान कर विशेष टीम ने दबिश देकर चारों को पकड़ा।गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई, घटना के संबंध में पृथक प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू की।कार्रवाई आईजी अजमेर रेंज डॉ. रवि एवं एसपी अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में की गई। एएसपी ग्रामीण डॉ. लालचंद कायल एवं डीएसपी किशनगढ़ धर्मराज चौधरी के निकटतम सुपरविजन में थाना गांधीनगर की विशेष टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।राजस्थान पुलिस का स्पष्ट संदेश—विदेशी पर्यटकों के साथ अभद्रता एवं महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।