अजमेर। अजमेर शहर के वैशाली नगर क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी, गोरी नगर और हरिओम कॉलोनी में पिछले कई दिनों से हो रही चोरी की वारदातों से लोग परेशान हैं। बुधवार रात्री को क्षेत्रवासियों ने एक युवक को दो पानी की मोटर ले जाते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। क्षेत्रवासियों ने मोटर खरीदने वाले कबाड़ी को भी पकड़ लिया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।