अजमेर। अजमेर शहर में नगरीय निकाय चुनाव से ठीक पहले टिकट वितरण को लेकर बीजेपी में बगावत सामने आई है। जिस पर पार्टी ने कड़ा एक्शन लेते हुए 6 प्रमुख बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं हेमा गहलोत और उनके प्रचार में सक्रिय रूप से शामिल रहे पूर्व महापौर (Mayor) धर्मेंद्र गहलोत को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। अजमेर बीजेपी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं, जैसे पूर्व पार्षद और स्थानीय नेताओं को भी बागी तेवर अपनाने के कारण निष्कासित किया गया है। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर प्रदेश भाजपा ने कुल 41 बागी नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित किया है। जिसमें अजमेर के नेता भी शामिल हैं। मतदान से पहले पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने बागी उम्मीदवारों से मुकाबले के लिए रणनीति तैयार करने और चुनाव को पूरी मजबूती से लड़ने का दावा किया है।