अजमेर। अजमेर शहर में इन दिनों बारिश का दौर थमने से लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं। हालांकि इस सीजन में अब तक कुल 396.4 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है जो सामान्य से करीब 17% अधिक है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से बरसात न होने के कारण शहर में फिर से गर्मी बढ़ गई है। 1 जून से अब तक 396.4 मिमी बारिश हुई है। और 357.4 मिमी के मुकाबले बेहतर स्थिति है। धूप और बादलों की लुकाछिपी के कारण उमस भरी गर्मी बनी हुई है।