Sat. Aug 22nd, 2026
IMG_20260818_154408

अजमेर। अजमेर शहर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के माखुपुरा गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक पिता ने अपनी पत्नी और बेटे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मां और बेटे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जिनका अजमेर के जेएलएन (JLN) अस्पताल में इलाज जारी है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने अस्पताल आकर मां और बेटे के बयान दर्ज किए हैं। मां-बेटे का आरोप है। कि हमलावर पिता बैंक लोन के कागजों पर दोनों के हस्ताक्षर करवाना चाहता था। हस्ताक्षर करने से मना करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटे पर हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *