अजमेर, 17 अगस्त। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अजमेर जिले के लिए 547.18 करोड़ के 40 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। नसीराबाद में प्रधानमंत्री कुसुम योजना-सी के तहत 2.93 मेगावाट सोलर सयंत्र की स्थापना 1025 लाख, नसीराबाद में प्रधानमंत्री कुसुम योजना-सी के तहत 2.07 मेगावाट सोलर सयंत्र की स्थापना 725 लाख, नसीराबाद में प्रधानमंत्री कुसुम योजना-सी के तहत 1.22 मेगावाट सोलर सयंत्र की स्थापना 427 लाख, पुष्कर में प्रधानमंत्री कुसुम योजना-सी के तहत 1.08 मेगावाट सोलर सयंत्र की स्थापना 378 लाख, अजमेर में कार्यालय जिला कलक्टर अजमेर के नवीन भवन का निर्माण 3817 लाख, गगवाना में ब्लॉक पब्लिक हैल्थ यूनिट का निर्माण कार्य 77 लाख, पीसांगन में ब्लॉक पब्लिक हैल्थ यूनिट का निर्माण कार्य 77 लाख, अजमेर में जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में 100 बेडेड आईसोलेशन ब्लॉक का निर्माण 949 लाख, अजमेर में 40 एमएलडी एसटीपी का शेष निर्माण कार्य 874 लाख, अजमेर में अजमेर विकास प्राधिकरण के नये कार्यालय भवन का निर्माण कार्य 2543 लाख, कायड़ में पंचायत समिति भवन निर्माण अजमेर ग्रामीण 200 लाख, भवानी खेड़ा में वेटरिनेरियन उपकेन्द्र भवानी खेड़ा 50 लाख, कुचील 37 लाख, सुरसुरा 33 लाख, नान्दला 20 लाख, झाडोल 20 लाख, गोठियाना 20 लाख, मनोहरपुरा 20 लाख, साम्प्रौदा 20 लाख, लोहारवाड़ा 20 लाख, केरोट 20 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय ताजपुरा रोड़ सरवाड़ में नवीन भवन 74 लाख, रूपनगढ़ में सावरदा से अजमेर तक वाया नरेना-मरवाह-रूपनगढ़-सालेमाबाद, किमी 8/500 से 57/00 तक सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण का कार्य 6500 लाख, नसीराबाद में देवनारायण महिला छात्रावास भवन निर्माण 280 लाख, श्रीनगर में सीसी रोड़ का निर्माण कार्य 85 लाख, सराधाना में रोड़ का निर्माण कार्य 49 लाख, सोमलपुर में सीसी रोड़ का निर्माण कार्य 48 लाख, नसीराबाद में नगर पालिका नसीराबाद में 35 केएलडी क्षमता का एफएसटीपी निर्माण कार्य 1244 लाख के कार्यों का लोकार्पण हुआ।
इसी प्रकार ग्राम गोयला तहसील पुष्कर में माईक्रो इरिगेशन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण कार्य 550 लाख, किशनगढ़ में जिला चिकित्सालय का निर्माण 4096 लाख, पुष्कर में कन्सट्रक्शन ऑफ वाटर स्टोरेज एण्ड एनिकट टू ट्रान्सफर ट्रीटेड वाटर टू नियर बाई एरिया आफ सावित्री माता मंदिर 5000 लाख, रिनोवेशन एण्ड ब्यूटीफिकेशन वर्क आफ वराह सागर तालाब ग्राम बघेरा 1088 लाख, पीसांगन में सुभाष स्टेडियम पीसांगन में पवेलियन निर्माण टिन-शेड सहित 50 लाख, सिलोरा, बरना, गोला, केसरपुरा तथा नारेली में पशु चिकित्सालय के भवन निर्माण 46-46 लाख, अजमेर में जेएलएन मेडिकल कॉलेज में सूपर स्पेशिलिटी ब्लॉक 19072 लाख एवं अजमेर में जेएलएन मेडिकल कॉलेज से संलग्न चिकित्सालय के जीर्णोद्धार एवं उन्नयन 5000 लाख के कार्यों का शिलान्यास किया गया।