अजमेर। बीजेपी अध्यक्ष नीतिन नबीन की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें राजस्थान के चार नेताओं को जगह मिली है। इनमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं हाल ही में राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महासचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजे पहले भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं पूनिया अभी हरियाणा राज्य के प्रभारी भी हैं। इन दो बड़े चेहरों के अलावा राजस्थान बीजेपी के नेता मन्नालाल रावत और राजेश मंगल को भी नबीन की कार्यकारिणी का हिस्सा बनाया गया है।