अजमेर। अजमेर शहर में अब ट्रैफिक सिग्नल पर नियम तोड़ने वालों को AI कैमरे पकड़ेंगे। बिना हेलमेट-ओवरस्पीड लाइट जंप करते ही चालान कट जाएगा। अजमेर शहर के चौराहों पर AI कैमरे 24 घंटे निगरानी रखेंगे। अजमेर शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट का तरीका बदलने की तैयारी की जा रही है। अजमेर CO कार्यालय की तरफ से इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का प्रस्ताव तैयार कर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।