अजमेर। जिले के नगरीय निकायों के वार्डों के लिए आरक्षण निर्धारण की लॉटरी सोमवार 17 अगस्त को दोपहर 3 बजे जवाहर रंगमंच में निकाली जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि इसमें नगर निगम अजमेर, नगर परिषद पुष्कर एवं किशनगढ़ तथा नगरपालिका नसीराबाद, पीसांगन, सरवाड़, टांटोटी, सावर एवं केकड़ी के सदस्यों के आगामी आम चुनाव के आरक्षण के लिए लॉटरी के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (सामान्य एवं महिला), अन्य पिछड़ा वर्ग (सामान्य एवं महिला) तथा सामान्य वर्ग महिला के लिए वार्डों का निर्धारण किया जाएगा।