अजमेर। LPG गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराई है। तो आपके रसोई गैस सिलेंडर की रिफिल बुकिंग और डिलीवरी रुक सकती है। इसके अलावा, सब्सिडी मिलने में परेशानी हो सकती है या कुछ मामलों में आपको सिलेंडर महंगे यानी कमर्शियल/सामान्य दामों पर लेना पड़ सकता है। अपने आधार कार्ड और गैस कंज्यूमर आईडी के साथ अपनी नजदीकी गैस वितरक (Distributor) के पास जाएं। वहां बायोमेट्रिक मशीन के जरिए तुरंत केवाईसी हो जाएगी। अपने संबंधित गैस प्रदाता (जैसे Indane के लिए IndianOil ONE ऐप, HP के लिए HP Pay, या Bharatgas) की आधिकारिक ऐप डाउनलोड करके आधार फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) के जरिए घर बैठे ई-केवाईसी पूरी करें। कई बार गैस सिलेंडर देने आने वाले डिलीवरी स्टाफ के पास भी एप के जरिए ओटीपी या फिंगरप्रिंट से ई-केवाईसी करने की सुविधा होती है।