Sat. Aug 15th, 2026
IMG_20260813_132116

अजमेर। अजमेर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है। बीकानेर से गुजर रही मानसून ट्रफ और मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से बारिश का जोर बना हुआ है। कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ समेत दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश भी हो सकती है। जयपुर, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर और कई अन्य जिलों में भी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 अगस्त के बाद बारिश का जोर घटेगा और 14-15 अगस्त से मानसून कमजोर होने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *