अजमेर। राजस्थान में मानसून अब सक्रिय होता नजर आ रहा है। और कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। अजमेर में तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित रहा। बारां जिले में लगातार बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं और कई रपटों के ऊपर से पानी बह रहा है। बूंदी में सुबह हुई बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। और खरीफ फसलों के लिए इसे लाभदायक माना जा रहा है। मौसम विभाग और प्रशासन लोगों से नदी-नालों के पास सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।