अजमेर। अजमेर शहर में मानसून फिर से सक्रिय है। जहां बादलों की आवाजाही के बीच रिमझिम व मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी है। इस सीजन में अब तक सामान्य से करीब 43% अधिक बरसात दर्ज की जा चुकी है। जून से अब तक 308.7 मिमी (सामान्य से 43% अधिक)। न्यूनतम तापमान 25.4°C और अधिकतम तापमान लगभग 35°C। आनासागर झील का जलस्तर बढ़कर 11 फीट 8 इंच दर्ज किया गया है।