Sun. Aug 30th, 2026
IMG_20260725_150954

अजमेर। अजमेर शहर के कालबाग क्षेत्र में एक मकान की दीवार गिर गई गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ बता दे की लगातार अजमेर शहर में हो रही बारिश के बाद मौसम ने भी करवट बदल ली है। अजमेर में भारी बारिश के कारण जर्जर मकान की दीवारें गिरने और वाहनों पर मलबा आने की घटनाएं सामने आई हैं। जैसे कि कालाबाग क्षेत्र में 8 से 10 फीट ऊंची दीवार गिरने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। भारी बारिश के कारण पुरानी और जर्जर दीवार भरभराकर नीचे खड़ी गाड़ियों पर गिर गई। जिससे तीन वाहनों को भारी नुकसान हुआ। लगातार बारिश की वजह से शहर के पुराने व कच्चे मकानों की कमजोर दीवारें ढह रही हैं। जिससे सड़क किनारे खड़े वाहन चपेट में आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *