अजमेर। बीकानेर के लूणकरणसर क्षेत्र में बिजली गुल होने और पानी का दबाव बढ़ने के कारण कंवरसेन लिफ्ट नहर का मोखमपुरा एस्केप चैनल टूट गया। जिससे लगभग 20 खेत जलमग्न हो गए। और फसलें तबाह हो गईं। लूणकरणसर क्षेत्र का मोखमपुरा (196 आरडी एस्केप चैनल) और मलकीसर पम्पिंग स्टेशन। मलकीसर पम्पिंग स्टेशन की 33 केवी बिजली लाइन में फॉल्ट आने से मोटरें बंद हो गईं। जिससे कंवरसेन लिफ्ट नहर में पानी का भारी दबाव बढ़ गया। नहर को मुख्य रूप से टूटने से बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने एस्केप चैनल में अतिरिक्त पानी (लगभग 500 क्यूसेक) छोड़ा था। तेज बहाव के कारण एस्केप चैनल टूट गया। जिससे किसानों के खेतों में पानी भर गया। और सैकड़ों बीघा में खड़ी मूंगफली व नरमा की फसलें डूब गईं। महाजन से मोखमपुरा जाने वाली सड़क भी कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गई।