Sun. Jul 19th, 2026
IMG_20260718_202206

 

 

अजमेर, 18 जुलाई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी 19 एवं 20 जुलाई को अजमेर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार, 19 जुलाई को श्री देवनानी दोपहर 1.30 बजे अजमेर पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे अपराह्न 4 बजे केसरगंज सर्किल से प्रारम्भ होने वाले श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करेंगे।

 

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सायं 5 बजे सागर विहार कॉलोनी में आयोजित डिवाटरिंग पम्प सेट के लोकार्पण समारोह में भाग लेकर क्षेत्रवासियों को समर्पित करेंगे। श्री देवनानी सायं 7.30 बजे अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी धड़ा, जनकपुरी गंज में आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के अंतर्गत आरती एवं भजन संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता करेंगे।

 

विधानसभा अध्यक्ष सोमवार, 20 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे ग्राम हाथीखेड़ा में प्रस्तावित बालिका सैनिक स्कूल के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे। इसके पश्चात सायं 4.30 बजे श्री देवनानी मदार रेलवे स्टेशन पहुंचकर वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत रामेश्वरम तीर्थ यात्रा विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

 

निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *