अजमेर। 20 जुलाई 1969 वो दिन था। जब पूरी दुनिया जगी हुई थी। कहीं उस समय दिन था तो कहीं रात थी। लेकिन हर कोई टीवी और रेडियो पर रोमांच के साथ एक अनहोनी को होते हुए सुन रहा था। इसी दिन अमेरिका के दो अंतरिक्षयात्रियों के कदम पहली बार चांद पर पड़े थे। अंतरिक्ष यान अपोलो-11 ने इन यात्रियों को लेकर चांद पर पहुंचा था। फिर 04 दिन बाद ये यान वापस धरती पर लौट आय़ा। उस घटना को लेकर आज भी तमाम बातें कहीं जाती हैं। मसलन जब नील आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन वहां उतरे तो उन्हें वहां की मिट्टी से कैसी गंध आई।