अजमेर। अजमेर शहर में एक तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर करीब 10 साल तक दुष्कर्म करने, ब्लैकमेल करने और लाखों की ठगी का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को अपने जाल में फंसाकर शादी करने का झूठा वादा किया और लगातार 10 वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। इन्हीं के दम पर वह लगातार महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। ब्लैकमेल करते हुए आरोपी ने महिला से 12 लाख रुपए नकद और 80 ग्राम सोना हड़प लिया। जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे या शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के बाद अजमेर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी जांच शुरू कर दी गई है।