Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260706_120334

अजमेर। अजमेर शहर में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में स्थानीय यूट्यूबर/ब्लॉगर नरेश राघानी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अमरदीप कॉलोनी निवासी एक वरिष्ठ नागरिक दिनेश पाराशर की शिकायत पर की गई है। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने वाहन चालकों और एफआईआर संबंधी आदेशों को लेकर सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। इसी के आधार पर पुलिस ने स्थानीय स्तर पर शांति भंग करने की आशंका के तहत आरोपी को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *