अजमेर। भरतपुर जिले के वैर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरी पर जा रही। महिलाओं से भरी ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 11 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को उपचार के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
वैर क्षेत्र की कई महिलाएं ट्रॉली में बैठकर मजदूरी करने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रायपुर गांव के पास ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। ट्रॉली पलटते ही उसमें सवार महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने ट्रॉली के नीचे और आसपास फंसी महिलाओं को बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचना दी।