अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग RPSC अजमेर ने प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रेस-नोट जारी किया है। आयोग ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए वर्ष 2026 और 2027 में आयोजित होने वाली चार प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव कर नया संशोधित कार्यक्रम घोषित कर दिया है।आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 अब 6 दिसंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत होने वाली प्राध्यापक-विशेष शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा 2026 का आयोजन अब 8 दिसंबर 2026 (मंगलवार) को किया जाना प्रस्तावित है।