Sat. Jun 27th, 2026
IMG_20260625_165201

अजमेर। राजस्थान में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य के कई हिस्सों के लिए तात्कालिक चेतावनी जारी की है। इस ताजा बुलेटिन के अनुसार राजधानी जयपुर, बीकानेर, चूरू, और झुंझुनूं समेत कई प्रमुख जिलों में मौसम ने जबरदस्त करवट ली है। मौसम विभाग (IMD) ने इन क्षेत्रों में धूलभरी आंधी, मेघगर्जन, वज्रपात और अचानक तेज हवाएं चली। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश (Rain) और Thunderstorm की गतिविधियों के कारण तापमान (Temperature) में भी गिरावट दर्ज की गई है। आम जनता को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *