अजमेर। अजमेर शहर में 20 से 27 जुलाई के बीच गुलाबबाड़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) पर गर्डर डालने के काम के कारण ‘एकता नगर मार्ग’ को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। आर एस आर डी सी (RSRDC) द्वारा लिए जाने वाले इस 7 दिवसीय ब्लॉक के दौरान मदार क्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। एकता नगर का रास्ता ब्लॉक रहेगा। जिससे मदार क्षेत्र से आवागमन करने वाले लोगों को अन्य रास्तों से होकर गुजरना होगा। इस अवधि में मेयो कॉलेज की ओर ब्रिज के चार पीयर कैप और पिलर पर स्पान का काम भी पूरा किया जाएगा