अजमेर। अजमेर शहर के लोहागल रोड पर देर रात नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंककर एक कबाड़ी गोदाम में आग लगा दी। इस आगजनी में गोदाम में रखा कबाड़ का सामान और एक पिकअप वाहन जलकर राख हो गए। पीड़ित ने घटना में करीब 20 लाख रुपए के नुकसान की बात कही है। पूरी वारदात गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। रात करीब 2:45 बजे 4 से 5 नकाबपोश बदमाश गोदाम के बाहर पहुंचे। बदमाश अपने साथ प्लास्टिक की थैलियों में पेट्रोल भरकर लाए थे। उन्होंने पहले गोदाम और वहां खड़ी पिकअप पर पेट्रोल फेंका और फिर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
https://shorturl.fm/Z9JFQ
https://shorturl.fm/9TXgG