अजमेर। अजमेर शहर में नगर निगम के लगभग 2400 अस्थाई सफाई कर्मचारी समय पर वेतन न मिलने और प्रतिदिन 500 रुपए मजदूरी की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। 12 मई 2026 से जारी इस हड़ताल के कारण शहर के 42 वार्डों और मुख्य सड़कों की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। अजमेर नगर निगम में अस्थाई सफाई कर्मचारी समय पर वेतन, प्रतिदिन 500 रूपये मजदूरी, और गर्मियों में सुबह 6-11 बजे की एक पारी में ड्यूटी की मांग कर रहे हैं। मुख्य सड़कों और वार्डों से कचरा नहीं उठ रहा है। जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित है।
https://shorturl.fm/1sRIi