Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260428_125950

अजमेर। अजमेर जिले के पीसांगन क्षेत्र के कालेसरा गांव में महज डेढ़ महीने के मासूम बच्चे ‘आकाश’ की आवारा कुत्तों के हमले के बाद इलाज के दौरान जवाहर लाल नेहरू (JLN) अस्पताल में मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना 24 अप्रैल को हुई थी। जब बच्चा अपनी झोपड़ी में खाट पर सो रहा था। तब ही 4-5 आवारा कुत्तों ने सोते हुए मासूम पर अचानक हमला कर दिया और उसे खाट से नीचे खींच लिया। कुत्तों ने बच्चे को इतनी बुरी तरह नोंचा कि उसकी आंतें बाहर आ गई थीं। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि मासूम जिंदगी की जंग हार गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *