अजमेर। अजमेर शहर में आज नारी वंदन अधिनियम को संसद में पारित नहीं होने देने के विरोध में अजमेर भाजपा देहात महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोश सम्मेलन कर पद यात्रा निकाली गई। और राहुल गांधी का पुतला भी जलाया। रविवार को जिला भाजपा देहात महिला मोर्चा के पदाधिकारी भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुई। महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर आक्रोश जताया।