Wed. Apr 22nd, 2026
IMG_20260422_173056

अजमेर। श्री कोली राजपूत हितकारिणी सभा अजमेर द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 1 से 12 तक के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को जो 60% से 99% तक के सभी विद्यार्थियों को डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में 19-4-2026 को श्री कोली राजपूत हितकारिणी सभा की अध्यक्ष श्री मती ललिता सरवानिया एडवोकेट एवं मुख्य अतिथि श्री मती रेखा आनंद डायरेक्टर जनशिक्षण संस्थान अजमेर के द्वारा सम्मानित किया गया। जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी कोली, खटीक, बैरवा जाति के विद्यार्थियों को जो 60% से लेकर 99.33% अंक अर्जित कर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में नाम दर्ज करवा कर आपने परिवार जाति और समाज का नाम रोशन किया है। उक्त संस्था द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की शिक्षा को अग्रसर करते हुए। उनकी विचारधारा पर चलते हुए। राष्ट्र निर्माण में अपना स्थान बना रहे। और डॉ. भीमराव अंबेडकर को जीवंत बनाए रखने में और भावी पद निरंतर आगे बढ़ती जा रही है। उक्त संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट ललिता सरवानिया एवं कार्यकारिणी द्वारा शिक्षा पर लगातार कार्य किया जा रहा है। सम्मानित बच्चों को बस्ते स्टेशनरी (पेन,पेंसिल, रबर शॉपनर)  पानी की बोतल रजिस्टर, कॉपी वह नाश्ता प्लेट दी गई। सम्मानित बच्चों कशिश 98.33%, रिद्धि 93%, प्रांजल 93%, नीलांश 91%, लक्षिता तंवर 85%, पाखी कलोत 85.67%, हर्षिता परिहार 85.5%, रंजिता 79.53%,अंजलि 75.50%, शुभम तंवर 72.80%, काव्या आमोरिया 71.17%, दीक्षिका 70%, लोचना 69%, गौरव 66.83% और सबसे छोटी KG क्लास की दिलीशा राज ने 99.99% अंक हासिल किए। 

श्री कोली राजपूत हितकारिणी सभा अजमेर अध्यक्ष एडवोकेट ललिता सरवानिया, उपाध्याय दीनदयाल तंवर, कोषाध्यक्ष रीना, सचिव भारत राज, कार्यकारणी सदस्य विनादेवी, भगवती, दुर्गावती, हेमंत गहरवार, मुकेश, प्रेम सिंह, पुष्पलता राजोरिया, राजकुमारी, रजनीश भदेल, ताराचंद बड़गोती, तेज सिंह सोलंकी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *