अजमेर, 20 अप्रैल। जिले में खसरा (मीजल्स-रूबैला) रोग की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि अजमेर जिले के ब्लॉक अजमेर ग्रामीण, किशनगढ़, पीसांगन एवं श्रीनगर, नसीराबाद, अजमेर शहर तथा किशनगढ़ शहर में 9 माह से 10 वर्ष तक के बच्चों की मीजल्स रूबेला (खसरा) वैक्सीन से टीकाकृत किया जाएगा। खसरा एक संक्रामक रोग है। राज्य स्तर पर विगत 3 माह के मीजल्स रूबेला सर्विलेस के डेटा की समीक्षा करने पर पाया गया कि इन क्षेत्रों में मीजल्स आउटब्रेक की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए संबंधित क्षेत्रों में गतिविधियों आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक अजमेर ग्रामीण, किशनगढ़, पीसांगन एवं श्रीनगर तथा शहरी क्षेत्र किशनगढ़ तथा अजमेर में हैड काउण्ट सर्वे करवाया जाकर 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी ड्राप आउट और लैफ्ट आउट बच्चों को मीजल्स रूबेला वैक्सीन की ड्यू डोज से टीकाकृत किया जाएगा। इसमें 9 माह से 5 वर्ष तक के लाभार्थियों के टीकाकरण की पुष्टि टीकाकरण कार्ड के आधार पर की जाएगी। टीकाकरण कार्ड नहीं होने की स्थिति में लाभार्थी को एक डोज मिजल्स रूबेला लगाई जाएगी। इन क्षेत्र में 5 से 10 वर्ष के सभी बच्चों को मिजल्स रूबेला वैक्सीन की एक अतिरिक्त डोज लगाई जानी है। गतिविधियाँ आरम्भ करने से पहले सभी सैक्टर स्तरीय सुपरवाईजर एवं सभी वैक्सीनेटर तथा मोबिलाइजर का आमुखीकरण होगा।
उन्होंने बताया कि विद्यालयों में लगने वाले मिजल्स रूबेला आउटबैक रेस्पोन्स ईम्युनाईजेशन सत्रों में सक्रिय रूप से सहयोग करेंगे। समस्त अध्यापकों द्वारा खसरा रूबेला की बीमारी के प्राथमिक लक्षणों (किसी भी उम्र के व्यक्ति के शरीर पर बारिक लाल दाने तथा बुखार का साथ में आना) के बारे में जागरूकता पैदा की जाएगी। किसी ऐसे व्यक्ति जिसे इस प्रकार के लक्षण होने की सूचना (पुर्ण पता मोबाईल नंबर सहित) आरसीएचओ ऑफिस में बनाए गए वॉर रूम में जिला समन्वयक जेएसआई श्री अखिलेश (7023986343) को भिजवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी निजी तथा राजकीय विद्यालय अपने विद्यालय में अध्ययनरत 5 से 10 वर्ष के बच्चों की सूची (कक्षावार) उनके माता पिता के आधार संख्या अथवा बच्चे के विद्यालय आईडी नम्बर के साथ संबंधित सामूहिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र को उपलब्ध करवाएंगे। विद्यालयों में आयोजित टीकाकरण दिवस के माईक्रोप्लान में सम्मलित करने हेतु प्रति विद्यालय 2 नोडल अध्यापकों का नाम तथा मोबाईल नम्बर बच्चों की लिस्ट के साथ संबंधित सामूहिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को उपलब्ध करवाए तथा टीकाकरण दिवस पर यह अध्यापक सत्र के दौरान उपस्थित रहकर रिपोर्टिंग में सक्रिय सहयोग करेंगे।