Sun. Apr 19th, 2026
IMG_20260419_150544

अजमेर। अजमेर में पुष्कर से 3 KM पहले अनियंत्रित बस 200 फिट गहरी खाई में जा गिरी। बस में कुल 33 यात्री सवार थे। जो पुष्कर से पीसांगन में मायरा भरने के लिए पुष्कर की ओर जा रहे थे। हादसा पुष्कर से करीब तीन किलोमीटर पहले, सांझी की छत के आगे घाटी क्षेत्र में हुआ। जहां अचानक बस चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और बस खाई में जा गिरी। अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर पुष्कर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *