अजमेर। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। कैबिनेट मीटिंग के बाद सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी को मंज़ूरी दे दी है। महंगाई भत्ता महंगाई से जुड़ा होता है। और साल में दो बार, आमतौर पर जनवरी और जुलाई में, इसमें बदलाव किया जाता है।