अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS भर्ती-2024 का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते है। कल पूर्ण हुए साक्षात्कार के बाद आज जारी परिणाम जारी हो गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने मेरिट सूची भी की जारी कर दी है। बाड़मेर के दिनेश बिश्नोई प्रथम आए हैं। दूसरा स्थानः जैसलमेर के वीरेंद्र चारण, तीसरा स्थानः भीलवाड़ा के नवनीत शर्मा, चौथा स्थानः ब्यावर के रविंद्र सिंह, पांचवां स्थानः बीकानेर के विकास सियाग, टॉप 20 में जोधपुर, जयपुर, बीकानेर, प्रतापगढ़, अजमेर सहित कई जिलों के अभ्यर्थी शामिल, अजमेर से हरियाश राजपुरोहित ने भी टॉप 20 में जगह बनाई है। चयनित अभ्यर्थियों में महिला उम्मीदवारों ने भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों में खुशी की लहर और परिजनों में भी भारी उत्साह है।